फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

Fri, 18 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 27-28 में एक युवक और नाबालिग लड़की दोनों के शव फैक्टरी की छत पर पडे़ मिले हैं। किशोरी सुबह से ही घर से गायब थी। उसके परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो साथ वाली फैक्टरी की छत पर एक युवक और किशोरी दोनों के शव पड़ मिले।
विज्ञापन


मामले की सूचना फैक्टरी मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। शव के पास पुलिस को जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। लड़के के शव की पहचान गांव सातरोड खास निवासी 24 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार किशोरी का पिता पिछले दस महीने से एक फैक्टरी में चौकीदार था। वह परिवार सहित यहीं रह रहा था। किशोरी का गांव सातरोड निवासी सोनू के साथ संपर्क हो गया। सोनू खेती बाड़ी का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि किशोरी सुबह घर से गायब हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोस में ही एक फैक्टरी में एक लड़के सोनू के साथ मृत अवस्था में मिली। दोनों ने फैक्टरी की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।

- प्रेजी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। - नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल कैंट चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें