फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में संस्कृति मॉडल स्कूल के शिक्षक पर हमला: तीन युवकों ने चाकू से किए वार, गंभीर हालत में हिसार रेफर

Mon, 01 May 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हांसी के संस्कृति मॉडल स्कूल के टीचर पर तीन बदमाश युवकों ने हमला कर दिया। टीचर की हालत को देखते हुए हिसार रेफर किया है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के हिसार चुंगी स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में सोमवार दोपहर एक बजे बड़ी वारदात हुई। स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे टीचर को बाहर से आए तीन युवकों ने चाकू घोंप दिए। चाकू लगते ही शिक्षक जमीन पर गिर गया। अन्य शिक्षकों को आता देख आरोपी तीनों युवक वहां से फरार हो गए। वाहन का इंतजाम करके शिक्षक को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।

विज्ञापन


टीचर के पिता की हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक युवक स्कूल ड्रेस में था और दो अन्य सादे कपड़ों में थे। फिलहाल चाकू मारने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। ढाणी कुम्हारान वासी पंकज बीएड करके हिसार चूंगी स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल हांसी में प्रैक्टिस कर रहा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 

बेखौफ बदमाश
एसपी मकसूद अहमद के निर्देश पर शहर में सीलिंग प्लान चलाया जा रहा है। स्कूल से महज दस मीटर की दूरी पर सीलिंग प्लान चल रहा था जिसके तहत पुलिस के करीब 20 जवान तैनात हैं। हैरानी की बात तो ये है कि स्कूल के गेट के बाहर भी पुलिस कर्मचारी तैनात हैं फिर भी आरोपी इतने बेखौफ होकर आए और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन


एसपी और डीएसपी पहुंचे
वारदात की सूचना के बाद एसपी मकसूद अहमद और डीएसपी विनोद शंकर अपनी टीम के साथ स्कूल में पहुंचे और जांच की। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों को पहचानने की कौशिश की जाएगी। सीआईए की टीमें लगा दी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें