फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रिटायर्ड बैंक मैनेजर की गला काट कर हत्या , स्कूटी पर लाैट रहे थे घर, सेक्टर 33 के पास हुई वारदात

Mon, 23 Sep 2024 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

70 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर विजय कुमार आहूजा सेक्टर 33 में रहते हैं। रविवार को वह प्रीति नगर मंदिर में पूजा पाठ के लिए गए थे। देर रात करीब 10.15 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जब नाके के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सेक्टर 33 में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की गला काट कर हत्या कर दी गई है। 70 वर्षीय विजय कुमार आहूजा रविवार देर रात अपनी स्कूटी पर घर आ रहे थे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर विजय कुमार आहूजा सेक्टर 33 में रहते हैं। रविवार को वह प्रीति नगर मंदिर में पूजा पाठ के लिए गए थे। देर रात करीब 10.15 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जब नाके के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। फोरेंसिक साइंस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें