फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो कराया चेकअप, दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Thu, 27 Jan 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

किशोरी ने बताया कि किसी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी अब करीब आठ माह की गर्भवती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह भिवानी के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

विज्ञापन


करीब 9 माह पहले ईंट भट्ठे पर रात एक व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ माह बाद उसके पेट में दर्द रहने लगा। वह स्लेट लिखने वाली चॉक खाती थी, उसे लगा इसलिए पेट में दर्द है। जब एक दिन लड़की ने नजदीकी पीएचसी में चेकअप कराया तो पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है और उसे बच्चा होने वाला है। किशोरी की  शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें