पुलिस ने रेंजभर में घी की सात फैक्ट्रियों पर छापा मारकर घी के सेंपल लिए। इनमें जिला की चार फैक्ट्री शामिल हैं। पुलिस ने इंडस्ट्रीयल एरिया, बरवाला रोड, सिरसा रोड और आदमपुर में छापा मारा। एक विभाग के कर्मचारी घी के सेंपल ले रहे थे।
आईजी ओपी सिंह के आदेश पर पुलिस की टीम ने एक-एक करके इंडस्ट्रियल एरिया, बरवाला रोड, सिरसा रोड और आदमपुर में देसी घी की फैक्ट्रियों पर छापा मारा। एक विभाग के कर्मचारियों ने घी के सैंपल लिए। एक फैक्ट्री में 37 क्विंटल घी, दूसरी से 63 पेटी और तीसरी से 3500 किलो घी था। पुलिस यह जांच भी कर रही थी कि कहीं नामी कंपनियों के लेबल चिपकाकर धोखाधड़ी तो नहीं की जा रही है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ देर रात तक कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि शहर में जगह नकली देसी घी बिक रहा है। पुलिस ने सिरसा रोड की एक फैक्ट्री पर कुछ अरसे पहले भी छापा मारा था। समाचार लिखे जाने तक देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
शिकायत थी कि नकली घी का गोरखधंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। आईजी एसटीएफ एवं सीआईए यूनिट्स द्वारा सात स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान सैंपल भरवाया गया। कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसे सारे नकली समान बेचने, बनाने वाले चेतावनी के तौर पर ले और लोगों की जिंदगी से खेलना बंद करें। २६ जून को इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूज है। उस दिन से हम एक ठोस कार्य योजना लागू करने जा रहे हैं। नशा का खुला खेल अब नहीं चलने देंगे।
- ओपी सिंह, आईजी, हिसार रेंज