फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइज्जती का बदला लिया था हत्या कर

Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
गांव सेरसा में हुई वारदात में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
बेइज्जती होने पर कोई इतना गंभीर हो सकता है कि वह किसी की हत्या ही कर दे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। लगभग चार माह पहले गांव सेरसा में नाई की दुकान पर दमकल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के पीछे की वजह बेइज्जती का बदला लेना ही था। इस मामले में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सेरसा निवासी अमित और संदीप है। खास बात यह है कि इन दोनों को एचएसआईआईडीसी कुंडली क्षेत्र से अवैध हथियारों सहित काबू किया गया था। बाद में इन्होंने हत्या की वारदात कबूल की। आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी एचएस दून ने गुरुवार को इस संदर्भ में थाना सदर में पत्रकारवार्ता भी की।
विज्ञापन

26 मार्च को गांव सेरसा में रात 8 बजे करीब वीरेंद्र उर्फ धाकड़ के सैलून पर गांव का ही प्रवीण कटिंग कराने पहुंचा था। प्रवीण दिल्ली में दमकल विभाग में नौकरी करता था। जिस समय वीरेंद्र प्रवीण की कटिंग कर रहा था, उसी समय बाइक सवार दो युवक सैलून पर पहुंचे और प्रवीण पर गोलियां बरसा दी। बीच-बचाव में वीरेंद्र उतरा तो उसके भी पेट में गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण के भतीजे राहुल के बयान पर गांव के अमित व संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। राहुल का आरोप था कि कुछ दिन पहले शादी समारोह में अमित का प्रवीण के साथ झगड़ा हुआ था, इसी की रंजिश रखते हुए प्रवीण ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दूसरी ओर बुधवार को सीआईए स्टाफ के एसआई राज सिंह टीम के साथ एचएसआईआईडीसी कुंडली में गश्त पर थे। इसी दौरान दो युवकों को काबू किया गया। इनके पास 32 बोर की 2 तथा 315 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही इन्होंने सेरसा में प्रवीण की हत्या की वारदात कबूल कर ली।

पिटाई के बाद गांव में हो गई थी बेइज्जती
पुलिस के अनुसार अमित ने बताया है कि वारदात से लगभग सप्ताह भर पहले कार का शीशा तोड़ने को लेकर उसकी प्रवीण के साथ लड़ाई हो गई थी। प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी, साथ ही दुर्व्यवहार भी किया था। इसके चलते गांव में उसकी बेइज्जती हो गई थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्त संदीप के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें