पंजाब के नाभा जेल से खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सरगना हरमिंद्र उर्फ मिंटू सहित सात अन्य खूंखार कैदियों को फरार करवाकर ले जाने के मामले में यूज हुई फॉरच्यूनर गाड़ी पर लगाया गया बाइक का नंबर हिसार के किसी राजेश नाम के व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। यह बाइक किसी निजी बैंक से लोन के माध्यम से ली गई है। फॉरच्यूनर पर लगाया गया यह नंबर डीलक्स बाइक का है।
चोरी की बाइक का या फिर प्लेट चोरी कर लगाया गया है नंबर
यूपी के शामली जिले से बरामद हुई इस फॉरच्यूनर पर लगे नंबर जरूरी चोरी की किसी बाइक के हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है बाइक चोरी करने की बजाए किसी ने नंबर प्लेट ही चोरी कर ली हो। इनमें से किसी भी दोनों संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
अक्सर बदमाश ऐसी वारदातों में चोरी के वाहन करते हैं यूज
अक्सर ऐसी वारदात में बदमाश चोरी के वाहनों का यूज करता है। इनका मकसद वाहन चोरी कर किसी न किसी वारदात में इस्तेमाल करना होता है। बदमाश अक्सर मर्डर, डैकेती, लूट या संगीन अपराधों में चोरी के वाहनों का यूज करते आ रहे हैं।