फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर में छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 27 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ से पिलखुवा आ रही थ्री व्हीलर सवार एक छात्रा ने अश्लील गाने बजाने का विरोध किया। जिस पर आरोपी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर चालक भाग गया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर पिलखुवा निवासी एक छात्रा हापुड़ किसी कार्य से गई थी। वापस आते समय वह थ्री व्हीलर में सवार हो गई।

जैसे ही थ्री व्हीलर डूहरी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो युवती ने उसमें बज रहे अश्लील गानों का विरोध किया। इस बीच उसमें सवार अन्य यात्रियों ने भी उसे ऐसे गाने बजाने से रोका। जिस पर चालक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के दौरान हंगामा बढ़ने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने पर चालक मौका पाकर भाग निकला। इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी अजय अग्रवाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें