फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: लोन न चुकाने पर दो किसानों की गिरफ्तारी के आदेश, किसान बैंक के बाहर धरने पर बैठे

Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड ने बताया कि खरड़ गांव के दो किसानों ने लोन लिया था। किसानों की फसल पिछले तीन साल से लगातार खराब हो रही हैं। किसानों के पास कर्ज चुकता करने के लिए पैसा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा नहीं दे रही।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के गांव खरड़ के दो किसानों को लोन न चुकाने पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। जिसको लेकर किसानाें ने भाटला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान ब्रांच के बाहर धरने पर बैठ गए। इस मामले को लेकर हांसी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी मिले थे।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड ने बताया कि खरड़ गांव के दो किसानों ने लोन लिया था। किसानों की फसल पिछले तीन साल से लगातार खराब हो रही हैं। किसानों के पास कर्ज चुकता करने के लिए पैसा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा नहीं दे रही। अब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। वारंट हिसार कोर्ट की ओर से जारी किए गए हैं। बुधवार को किसानों के घर पर समन भेजे गए हैं।

जिसमें लिखा गया है कि 21 सिंतबर को किसान धर्मपाल व एक अन्य को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा बैंक प्रबंधन सुभाष चंद्रा का 5000 करोड़ का लोन माफ कर देता है। एक -दो लाख के लिए किसानों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें