फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मर्डर - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार मार्ग पर रेलवे फाटक के पास स्थित तनवी पेट्रोल पंप के संचालक गांव किरमारा निवासी रामचंद्र दहिया की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमला करने वाले चार युवक थे। चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर पंप पर पहुंचे थे। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह, थाना प्रभारी उमेद सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप संचालक ही था निशाना
 हमला किसलिए किया गया, यह अभी सवाल ही बना हुआ है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पंप पर किसी प्रकार की छीना-झपटी या फिर नकदी इत्यादि लूटने का प्रयास नहीं किया है। उनका निशाना सिर्फ और सिर्फ रामचंद्र ही था। रामचंद्र दहिया ने यह पंप कुछ माह पहले ही लिया था।
विज्ञापन


चार फायरिंग
शुक्रवार दोपहर को जब वह पंप पर केबिन के सामने बैठे हुए थे तो उसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर आए चारों युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रामचंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य युवक टोनी ने भागकर जान बचाई। नरवाना के गांव समालपुर निवासी टोनी वारदात से कुछ घंटे पहले ही रामचंद्र के पास आया था। उसी ने बाद में पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सारी वारदात पुलिस के समक्ष बयान की।

कारतूस के आठ खोल मिले
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा पुलिस की टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने का प्रयास भी किया। पुलिस को मौके से कारतूस के आठ खोल मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल मृतक रामचंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वारदात को किस लिए अंजाम दिया गया है।

गैंगवार की दृष्टि से जोड़कर देख रही पुलिस
रामचंद्र का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर विभिन्न मामले भी दर्ज थे। पुलिस फिलहाल इस प्रकरण को गैंगवार की दृष्टि से जोड़कर भी देख रही है। वारदात के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने आसपास के क्षेत्र पर बदमाशों की तलाश की। देर शाम तक पुलिस की सीआईए, अन्य टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। बता दें कि जिस समय बदमाशों ने रामचंद्र को गोली मारी, उस समय की सीसीटीवी फुटेज कंप्यूटर में अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें