फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह फायरिंग कर घर में घुसकर काली ने किया लड़की का मर्डर

Tue, 19 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : bureau
विज्ञापन
बदमाश काली ने शहर में एक के बाद एक फायरिंग कर दहशत फैला दी। दो जगह फायरिंग करने के बाद उसने बाबूलाल के घर में घुसकर लड़की स्वीटी उर्फ सीटू का मर्डर कर दिया। सुमित उर्फ काली अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया था। उसने पुरानी रंजिश के चलते बाबूलाल व उसकी पत्नी हरजिंदर को जान से मारने की कोशिश की थी। मगर गोली उनके घर में काम करने वाली लड़की स्वीटी को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात ठीक 12 क्वार्टर चौकी से 150 मीटर दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही एसपी अश्विन शैणवी व डीएसपी जयपाल मौके पर पहुंच गए। इससे पहले काली व उसके साथी कमल ने हरिनगर में शनिवार को विजय उर्फ चोटी को गोली मार दी थी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। आक्रोशित परिजनों को बाद में डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास ने समझाया। वहीं परिजनों ने मृतका का शव लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार 12 बजे तक का समय पुलिस को दिया है। लोगों ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर वे आंदोलन की दोबारा रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


कई जगह लगाया जाम
वारदात के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने 12 क्वार्टर रोड पर स्थित काली के पिता के वीटा बूथ में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। लोग 12 क्वार्टर से लेकर सिविल अस्पताल मोड़ तक नेशनल हाईवे पर जाम लगाते और प्रदर्शन करते चले गए। बाद में करीब एक घंटे तक दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। मामले के बाद शहर में दहशत फैल गई। 12 क्वार्टर रोड एरिया की सारी दुकानें बंद कर दी गईं।

यूं हुई वारदात
बदमाश काली उर्फ सुमित अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर करीब साढ़े 12 बजे आया। पहले उन्होंने पंजाबी बाग में रहने वाले लाली नाम के एक व्यक्ति के घर के गेट पर फायर किया। गेट बंद था इसलिए गोली किसी को नहीं लगी। इस वारदात के बाद दोनों युवक बाबूलाल गुर्जर के 12 क्वार्टर रोड स्थित ज्योति टेंट एंड बिस्तर हाउस के ऑफिस पहुंचे और वहां बाहर से फायर कर दिया। गोली शीशा तोड़ती हुई दीवार में जा घुसी। वारदात के दौरान बाबूलाल, उनका एक जानकार और एक कस्टमर ऑफिस में बैठा था। वे काउंटर के पीछे छुप गए। वारदात के बाद बदमाश आगे बाबूलाल के घर की तरफ रवाना हो गए और वहां घर में घुसकर गैलरी से फायर कर दिया। बदमाश ने बाबूलाल की पत्नी या परिवार का कोई सदस्य समझकर फायर किया। मगर यह गोली इस दौरान दीवार पर टंगा वाइपर उतार रही उनकी मेड की बेट स्वीटी को जा लगी। बाबूलाल की पत्नी हरजिंद्र कौर कमरे के अंदर थी। गोली मारते ही युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


यूं चला घटनाक्रम
घटना के बाद परिवार के सदस्य लड़की का पोस्टमार्टम करवाने पहुंच गए। परिवार के लोगों का आरोप है कि करीब तीन घंटे तक सिविल अस्पताल में पुलिस नहीं पहुंची। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के इंतजार में पुलिस कार्रवाई का इंतजार करते रहे। आरोप है कि वे बार-बार पुलिस के पास फोन करते रहे मगर पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों में रोष फैल गया। करीब 3 बजे महिलाएं व कुछ युवक एकत्रित होकर बाबूलाल के ऑफिस के सामने बने आरोपी के पिता के वीटा बूथ पहुंचे और उसमें तोड़फोड़ कर दी। सारा सामान सड़क पर गिराकर तोड़ दिया और फिर बूथ को आग लगा दी। मृतका की मां भी इस दौरान मौके पर मौजूद थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की मगर भीड़ बेकाबू हो गई।

लाहौरिया चौक पर जमकर हुआ हंगामा
आक्रोशित लोग बाद में लाहौरिया चौक पर पहुंच गए और वहां जाकर जाम लगा दिया। इसी बीच लोगों ने टायरों में आग लगा दी। आग लगने के कारण मौके पर दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 20 से 25 मिनट तक उन्होंने लाहौरिया चौक पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद भीड़ पड़ाव चौक की तरफ बढ़ गई। वहां नारेबाजी करते हुए वे बरवाला चुंगी पर पहुंचे।

बरवाला चुंगी पर लगाया जाम
बरवाला चुंगी पर करीब 15 मिनट तक आक्रोशित लोगों ने फिर जाम लगा दिया। एक निजी गाड़ी का मुक्का मारकर एक व्यक्ति ने शीशा भी तोड़ दिया। राहगीरों के साथ भीड़ का सामना हुआ। पुलिस एसएचओ प्रहलाद ने खुद बीच में आकर बीच बचाव किया। वहां से महिलाओं, युवकों की भीड़ सामान्य अस्पताल मोड़ की तरफ बढ़ गई और वहां जाकर करीब एक घंटा तक जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे पर जाम लगने के शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। बसें बस स्टैंड से बाहर नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें