फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मोबाइल बरामदगी का मामला: सफाई कर्मी की मदद से जेल में पहुंचाए गए दो मोबाइल फोन, अनुबंध पर लगा है कर्मचारी

Sat, 04 Dec 2021 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा के हिसार की सेंट्रल जेल-1 में मोबाइल बरामदगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सफाई कर्मी की मदद से जेल में दो मोबाइल फोन पहुंचाए गए। डीएसपी की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले की सेंट्रल जेल-1 में से लगातार मोबाइल फोन बरामद हो रहे थे। जेल प्रशासन जिला पुलिस पर आरोप लगाता था कि फोन की बाहर से बॉलिंग होती है। वहीं जिला पुलिस का कहना था कि जेल में फोन जेल के रास्ते से ही जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा शुक्रवार शाम हो ही गया। दरअसल जेल में अनुबंध आधार पर लगा एक सफाई कर्मी ही जेल में फोन सप्लाई कर रहा था। मामले के संबंध में जेल डीएसपी सत्यपाल कासनियां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें ः रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप: लड़कों के सीनियर वर्ग में सोनीपत तो लड़कियों में रोहतक बना विजेता


शौचालय की सीट में छिपाए थे मोबाइल

मामले में डीएसपी सत्यपाल कासनियां ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे ड्योंड़ी में तैनात वार्डर भूप सिंह ने खानक निवासी कैदी अमरजीत उर्फ सोनू की तलाशी ली तो उसके जूतों में से दो मोबाइल फोन, बैटरी, दो डाटा केबल एक सेलो टैप की मदद से पैक हुए बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि तीन-चार दिन पहले कैदी रिंकू, मुकेश उर्फ गस्सड़ को उसने एक जोड़ी जूते दिलवाए थे। कैदी राजस्थान के चूरू के हमरीवास निवासी रिंकू, पटौदी के भौड़ाकला निवासी मुकेश उर्फ गरसड़ की जेल में अनुबंध आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारी हिसार के पटेल नगर निवासी अजय के साथ थी। अजय ने एक दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे एक पैकेट रिंकू व एक पैकेट मुकेश उर्फ गस्सड़ को दिया। दोनों पैकेट बंदियों ने ड्योंड़ी में स्थित शौचालय में छिपाकर रख दिए। कैदी अमरजीत दोनों पैकेट को तीन दिसंबर को ड्योंड़ी के शौचालय से उठाकर अपने जूतों में छिपाकर अंदर ले जाते समय पकड़ा गया।

सेंट्रल जेल-1 में बंदी से मोबाइल फोन बरामद

हरियाणा हिसार जिले की सेंट्रल जेल-1 में से मोबाइल फोन बरामदगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार रात भी जेल में एक बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले के संबंध में जेल डीएसपी सत्यपाल कासनियां की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ। शिकायत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कर्मचारी तेजपाल ब्लॉक नंबर तीन में गश्त कर रहा था। उस दौरान कमरा नंबर दो में बंद बंदी ईश्वर उन्हें देखकर कुछ छिपाने का प्रयास करने लगा। कर्मचारी ने शक के आधार पर उसे कहा कि मोबाइल फोन निकालकर उसे दे। जिस पर बंदी ईश्वर ने अपना मोबाइल फोन उसे दे दिया। मामले में पुलिस ने ईश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें