फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 4 दोषियों को उम्रकैद, अंधाधुंध फायरिंग कर की थी वारदात

Mon, 18 Sep 2023 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हांसी में 12 साल पहले ऑफिस में घुसकर पुट्ठी मंगलखां निवासी सुभाष को गोलियां मारी थीं। अदालत ने दो पर50-50 हजार रुपये और दो पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की अदालत ने 12 साल पहले हांसी में पुट्ठी मंगलखां के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष की गोलियां मारकर हत्या करने के 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अदालत ने सुनील और सोनू को 50-50 हजार रुपये और विकास व संदीप पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में शहर थाना हांसी पुलिस ने 12 सितंबर 2011 को पुट्ठी मंगलखां निवासी सुखबीर की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था।

पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार सुखबीर ने बताया था कि उसके चाचा सुभाष का तोशाम मार्ग पर ऑफिस था। घटना वाले दिन भाटला निवासी कृष्ण, सिंघवा खास निवासी राजपाल और दैपल निवासी मंजीत ऑफिस में मौजूद थे। सुबह 11 बजे सभी छत पर बैठकर सुभाष के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक आए और चाचा सुभाष को ऑफिस के अंदर लेकर गए। पांच मिनट के बाद तीनों ऑफिस से बाहर आ गए। एक युवक के हाथ में चाचा का लाइसेंसी पिस्तौल था। इसी दौरान तीन युवक और आए। युवकों ने आते ही कहा कि बातचीत क्या कर रहे हाे? मार दाे। इसके बाद आरोपियों ने सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें