फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बुलाकर छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत

Fri, 11 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
छात्र को चाकुओं से गोदा - फोटो : desk
विज्ञापन
हिसार शहर में देर शाम करीब छह बजे कुछ लड़कों ने नौवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजनों ने उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात करीब दस बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर की शिव नगर कॉलोनी में रहने वाला दीपक कक्षा नौ का छात्र था। दीपक का परिवार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। उसके पिता यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इसीलिए पूरा परिवार हिसार आकर रहने लगा। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिन में कुछ लड़कों से दीपक का किसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर आ गया।

आज शाम करीब पांच से छह के बीच करीब पांच से छह लड़के उसके घर के बाहर आए और दीपक को बाहर बुलाया। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक से विवाद के बीच चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इसी बीच परिजनों ने घायल दीपक को संभाला और उसे जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी दीपक का चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। लेकिन करीब दस बजे दीपक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सूर्य नगर चौकी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। सूर्य नगर चौकी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि छात्र की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें