फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ऑटोमोबाइल व्यापारी से मांगी दो करोड़ रुपये की रंगदारी, एक हफ्ते का समय दिया, 30 घंटे में दूसरी वारदात

Wed, 26 Jun 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने व्यापारी टीटू बंसल को सुरक्षा मुहैया करवाई है। दोनों घटनाओं में काला खैरमपुरिया के नाम पर रंगदारी  मांगी गई है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता व्यापारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में ऑटो मार्केट में स्थित भीम ऑटोमोबाइल के संचालक टीटू बंसल से बदमाशों ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे व्हाट्सएप कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे करीब 30 घंटे पहले सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर तीन बदमाशों ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। दोनों घटनाओं में काला खैरमपुरिया के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी टीटू बंसल की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है।

विज्ञापन


ऑटो मार्केट में रहने वाले टीटू बंसल ने बताया कि मंगलवार रात 9.20 बजे व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि काला खैरमपुरिया बोल रहा हूं। दो करोड़ रुपये तैयार रख। ज्यादा एडवांस बनने की जरूरत नहीं, एक सप्ताह का समय है, नहीं तो राम का नाम ले ले। इस बारे में व्यापारी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

28 को अ़ॉटो मार्केट बंद रख करेंगे प्रदर्शन
शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को ऑटो मार्केट में व्यापारी एकत्र हुए और घटना की निंदा की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण कारोबार करना मुश्किल हो गया है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि दो व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने से पूरा व्यापारी वर्ग खौफजदा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस प्रशासन को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी 28 जून को ऑटो मार्केट को पूरी तरह से बंद रख प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें