फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: शिमला में एडवोकेट अपने साथी के साथ मिलकर छाप रहा था नकली करंसी, सीआईए टीम ने तीन को पकड़ा 

Sun, 10 Jul 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

समालखा से पकड़े गए आरोपी अभय की निशानदेही पर शिमला के संजौली एरिया में छापामार कार्रवाई करते हुए एडवोकेट नवनीत और उसके साथी विकास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नकली करंसी मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से होकर नकली करंसी के तार अब शिमला से जुड़े हैं। सीआईए की टीम ने शनिवार को शिमला में छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को लाखों रुपये की नकली करंसी के साथ पकड़ा है। तीसरे आरोपी बीएएमएस को कैथल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गांव तलहेड़ी निवासी एडवोकेट नवनीत, नोर्थ दिल्ली के नाथपुरा, बुराड़ी एरिया के विकास कुमार पटेल और उत्तर प्रदेश के दादरी गांव के बीएएमएस पवन को अदालत में पेश किया है। अदालत से पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

किराये का मकान लेकर बना रहे थे नकली करंसी

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रहलाद ने बताया कि समालखा से पकड़े गए आरोपी अभय की निशानदेही पर शिमला के संजौली एरिया में छापामार कार्रवाई करते हुए एडवोकेट नवनीत और उसके साथी विकास को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 लाख 34 हजार 400 की नकली करंसी बरामद की। इसके अलावा लाखों रुपये की नकली करंसी प्रिंट की हुई मिली जिसकी कटिंग नहीं की हुई थी। 
विज्ञापन


उनके कमरे से लैपटॉप, इंकटेक प्रिंटर, ब्लैक प्रिंटर रेजर और प्रिंटर शीट बरामद हुई है। एडवोकेट ने किराये पर मकान लिया हुआ था। उक्त आरोपियों की निशानदेही पर कैथल से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और बीएएमएस विनोद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4400 रुपये की नकदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि नवीनत और विकास शिमला में नकली करंसी तैयार कर रहे थे। इन्होंने कहां कहां करंसी चलाई इस बारे में रिमांड लेने के बाद पूछताछ की जाएगी। पहले पकड़े गए आरोपी अभय को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें