फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भगवान को कुचलने का प्रयास करने के दो आरोपी काबू

Sat, 02 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
अपराध - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज और ओलंपियन बॉक्सर जयभगवान की टीम को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास करने के आरोपी बगला के नरेंद्र मलिक और गोरछी के कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में 26 मार्च को केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जयभगवान वारदात वाले दिन दिल्ली बाईपास पर एयरपोर्ट चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी एक स्कॉर्पियो में नरेंद्र और कुलदीप वहां आए थे। टीम ने वाहन रुकवाकर दस्तावेज मांगे और खामी मिलने पर चालान काट दिया था। इससे दोनों खफा हो गए और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे। तब किसी तरह मामला शांत हो गया था और वे स्कॉर्पियो लेकर वहां से चले गए थे। वे करीब डेढ़ घंटे बाद बरवाला चुंगी की तरफ से फिर स्कॉर्पियो में आए। ट्रैफिक टीम के सदस्य एयरपोर्ट चौक पर कुछ कुर्सियों पर बैठे थे, कुछ खड़े थे।

पुलिस के अनुसार तभी एक साजिश के तहत उन्होंने इंस्पेक्टर जयभगवान और टीम के अन्य सदस्यों को कुचलकर मारने की कोशिश की। मगर टीम सदस्य चौंकन्ने थे और वे दूसरी तरफ कूद गए। वे कुचलने से बच गए और स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई थी। वे संभले, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। मिलगेट चौकी प्रभारी सतबीर सिंह सैनी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें