फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार  

Sat, 02 Apr 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर पूर्व ‌जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदरसा संचालकों की मिलीभगत से अल्पसंख्यक छात्राें को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में घोटाले करने की आरोपी पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम को शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुमन इस मामले में सस्पेंड चल रही थीं। जांच के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी महिला अफसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी, लिसाड़ी गेट स्थित मदरसा सैफुल इस्लाम की जांच के दौरान पाया गया था कि सत्र 2009-10 में भारत सरकार द्वारा संचालित प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में भारी अनियमितता की गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर अल खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष तनसीर अहमद ने 23 अक्तूबर 2015 को डीएम पंकज यादव से इस मामले शिकायत की गई थी। डीएम द्वारा प्रारंभिक जांच में सुमन गौतम आरोपी पायी गई। उसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन पांडेय ने सुमन गौतम के खिलाफ 28 दिसंबर 2015 को सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया था।

शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने सुमन गौतम को उनके कंकरखेड़ा न्यू शिवलोक पुरी आवास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सिफारिश करने वाले थाने पहुंचते, पुलिस ने सुमन को सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार ने बताया कि सुमन फिलहाल करीब 3.69 लाख रुपये के गबन के मामले में जेल गई हैं। सुमन पर अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में घोटाले करने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत पर सुमन को वर्ष 2012 में जिलाधिकारी ने सस्पेंड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें