फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सुलतानपुर में नहरी पानी के विवाद में पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या, पूर्व फौजी ने की वारदात

Thu, 14 Apr 2022 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सुलतानपुर गांव में सुबह सवा सात बजे पूर्व फौजी ने वारदात की। बचाने आए मृतक के बेटे पर भी हमला किया। पिता समेत दो पुत्रों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मिली बंदूक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के हांसी कस्बे के गांव सुलतानपुर में नहरी पानी के विवाद में गुरुवार सुबह करीब सवा सात बजे पूर्व सरपंच साधुराम की उसके खेत पड़ोसी पूर्व सरपंच जगदीश के बेटे पूर्व फौजी मनजीत ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपने पिता को बचाने गए सुखबीर पर भी हमलावर ने बंदूक के बट से हमला कर दिया। घायल सुखबीर को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात में इस्तेमाल की बंदूक बरामद की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर गांव के पूर्व सरपंच जगदीश, उसके बेटे मनजीत व भरत सिंह के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार सुलतानपुर गांव के पूर्व सरपंच 56 वर्षीय साधु राम गुरुवार सुबह बेटे सुखबीर के साथ अपने खेत में नहरी पानी लगा रहे थे। सुबह करीब सवा सात बजे उसके खेत के पड़ोसी पूर्व फौजी मनजीत से पानी को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इस बीच मनजीत के पिता पूर्व सरपंच जगदीश, उसका दूसरा बेटा भरत वहां आ गए। आरोप है कि पूर्व फौजी मनजीत ने साधुराम के पेट में गोली मार दी। वहीं, बीच बचाव में आए साधुराम के बेटे सुखबीर के सिर में बंदूक का बट मारा और फरार हो गए।  

शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल पिता व पुत्र को हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पूर्व सरपंच साधुराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, सुखबीर का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे सदर पुलिस थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बंदूक को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच जगदीश, उसके बेटे मनजीत व भरत सिंह के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें