फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर को मारी गोली, हांसी में पेट्रोल न देने पर फायरिंग, तीन घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फाइनेंसर को मारी गोली, हांसी में पेट्रोल न देने पर फायरिंग, तीन घायल - फोटो : bureau
विज्ञापन
सूर्य नगर की गली नंबर 19 के मुहाने पर शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों ने फाइनेंसर 25 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धर्मू को बाजू में गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूर्य नगर की गली नंबर 10 का रहने वाला धर्मेंद्र मोहल्ले की गली नंबर 19-20 में फाइनेंस का दफ्तर चलाता है।

वह करीब सवा ग्यारह बजे ऑफिस से टॉयलेट के लिए निकला था। वह लौट रहा था कि वहां आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला। गोली चलाने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। गोली धर्मेंद्र की दाईं बाजू पर लगी। वह लहूलुहान हो गया। परिचित घायल को एक वाहन में लेकर राजगढ़ रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। जहां घायल का ऑपरेशन किया गया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

उधर हांसी के ढाणी कुतुबपुर रोड पर नए जलघर के समीप वीरवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने बेखौफ होकर राहगीरों को लूटा और फायरिंग कर उनसे हजारों रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। वारदात में अलग-अलग बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से खरड़ निवासी मनोज अग्रवाल व भाटिया कालोनी निवासी रामनिवास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर किया गया। मनोज को जांघ व रामनिवास के पैर पर गोली लगी है।

यूं चला घटनाक्रम
वारदात में घायल भाटिया कॉलोनी निवासी रामनिवास ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी रवीना को हांसी एसडी कॉलेज में छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे उक्त क्षेत्र में पहले से मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक को हाथ देकर रुकवाया और रौब से कहा कि उनकी बाइक में तेल खत्म हो गया है, तुम अपनी बाइक से पेट्रोल दे दो।

इसी बीच पीछे से एक अन्य बाइक पर खरड़ का मनोज अग्रवाल नामक युवक आया। उन युवकों ने उसकी भी बाइक रुकवा ली। फिर दोनों युवकों ने उन पर पिस्तौल तानकर कहा कि जो कुछ है, हमारे हवाले कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे।

इस दौरान मनोज ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी, उसे जांघ पर गोली लगी। इस दौरान हमलावरों ने मनोज का पर्स, मोबाइल व जेब में रखी नकदी निकाल ली। इसी बीच जब रामनिवास मौके से बाइक की चाबी निकालकर भागने लगा तो युवकों ने फायर करते हुए उसे घायल कर दिया।


रामनिवास के पैर पर गोली लगी है। घटना के दौरान हमलावरों ने करीब 4-5 फायर किए, जिनमें से एक गोली मनोज की जांघ व एक गोली रामनिवास के पैर पर लगी।

तीसरे को बनाया निशाना
इसके बाद युवक अपनी बाइक छोड़कर मनोज की बाइक लेकर आगे चले। हमलावरों ने कुछ दूरी पर एक अन्य बाइक सवार को भी अपना निशाना बनाया। हमलावरों ने बाइक सवार प्रदीप को हाथ देकर रुकवाया। इस दौरान हमलावरों ने उसे पकड़कर गन का बट मारा, जिसके चलते प्रदीप का हेलमेट नीचे गिर गया।

वह किसी तरह मौके से भागा और खेतों में घुस गया। इस दौरान खेतों से भागते समय उसकी कमर पर कांटेदार तारें लग गई, जिससे उसकी शर्ट फट गई और उसकी कमर पर चोंट आई। इसके बाद हमलावर मनोज की बाइक को मौके पर छोड़कर प्रदीप की बाइक पर फरार हो गए।

हिसार में कराया भर्ती
घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायल खरड़ निवासी मनोज व रामनिवास को हिसार में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। बताया जाता है हमलावर नकाबपोश थे और उनकी उम्र 18-20 साल है। मनोज मोची मोहल्ला में मोबाइल गैलरी चलाता है और रामनिवास खेती करता है।

गोली के खोल बरामद
इस संबंध में एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोली के खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सीडी डीलक्स बाइक को कब्जे में लेकर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें