फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में खाली प्लॉट में मिला शव: शरीर पर चोट के निशान, मृतक को परिवार ने कर रखा था बेदखल

Fri, 10 Mar 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में खाली प्लाट में एक शव मिला है। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि पिछले कई सालों से उसका भाई घर से बाहर ही रहता था। वह चोरी और कई बार लड़ाई कर चुका था। इसलिए उसे बेदखल किया हुआ था।
विज्ञापन
प्लाट में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी करीब 45 वर्षीय राजेश की सदिंग्ध परिसि्थतियों में मौत हो गई। राजेश का शव शुक्रवार को सुबहर करीब 9 बजे उसके घर से महज 15 मीटर दूरी पर एक खाली प्लॉट में मिला है। मृतक के परिजनों आरोप है कि राजेश की किसी ने हत्या की है। राजेश के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


बहन के ब्यान पर शिकायत दर्ज
फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों की शिकाय के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के राजेश की बहन पूजा ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि परिवार ने राजेश को कई सालों से बेदखल किया हुआ था। 

मृतक की बहन पूजा ने बताया कि पिछले कई सालों से उसका भाई घर से बाहर ही रहता था। वह चोरी और कई बार लड़ाई कर चुका था। इसलिए उसे बेदखल किया हुआ था। कल सुबह वह घर पर आया और शराब के नशे में रहा। शाम को 7 बजे वह अपना बैग लेकर घर से निकल गया।
विज्ञापन


आज सुबह जब वह घर से बाहर आई तो देखा कि उसकी बोतल व बैग घर के पास खाली प्लाट में पड़ी है। जब नजदीक गई तो देखा कि गड्ढे में उसके भाई का शव है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर शव के पास से करीब एक घंटे तक मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि वह अपनी मां और बेटी के साथ घर पर रहती है। जबकि उसके भाई का भी तलाक हो गया था। अब वह चंडीगढ़ में ही बाबा बनकर रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें