फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता, युविका चौधरी के खिलाफ दो साल बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं, अदालत ने पूछा कारण

Fri, 03 Mar 2023 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh), टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta), अभिनेत्री युविका चौधरी, (yuvika chaudhary) पर एससी समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज हुआ था। इसपर चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर अदालत ने कारण पूछा है।
विज्ञापन
युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता, युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के दर्ज मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh), टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और अभिनेत्री युविका चौधरी, (yuvika chaudhary)  के खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज मुकदमों की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में दो साल बाद भी चार्जशीट पेश न किए जाने पर हिसार की विशेष अदालत के न्यायाधीश विवेक सिंघल ने पुलिस को पांच मई को शपथ पत्र पेश करके चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने का कारण पूछा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अधिवक्ता कल्सन ने विशेष अदालत के समक्ष दलील पेश की की तीनों सेलिब्रिटीज के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसमें जांच करने के लिए अधिकतम समय सीमा दो माह की है। इस मामले में दर्ज मुकदमे के दो साल हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक चार्जशीट पेश नहीं की।

तीनों सेलिब्रिटीज हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम जमानत पर
गौरतलब है कि युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता व युविका चौधरी के खिलाफ अधिवक्ता रजत कल्सन ने थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। इसकी जांच पहले हांसी पुलिस ने की थी, जिसके चलते पहले मुनमुन दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर को खारिज कराने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद युवराज सिंह की भी एफआईआर खारिज करने की याचिका पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। तीनों सेलिब्रिटीज हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम जमानत पर हैं। इस मामले में एकाएक हांसी पुलिस से जांच छीन कर स्टेट क्राइम ब्रांच को दे दी गई थी, जिसके बाद से तीनों मामले ठंडे बस्ते में डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें