फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: हिसार पहुंची CBI टीम, सोनाली के दोनों भाइयों, मां, बहन और बेटी से की बातचीत

Sat, 08 Oct 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले की जांच करने सीबीआई टीम हिसार पहुंची है। शनिवार को शाम को करीब 20 लोगों की टीम फार्म हाउस पर पहुंची है।
विज्ञापन
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हुई हत्या के मामले की जांच के लिए शनिवार को सीबीआई टीम ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर पहुंची। 20 सदस्यीय टीम ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका, वतन ढाका, उनकी मां संतोष, बहन और बेटी यशोधरा से बातचीत की। सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक फार्म हाउस पर मौजूद रही। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम शुक्रवार देर रात हिसार पहुंच गई थी। शनिवार शाम करीब चार बजे सीबीआई टीम के करीब 20 सदस्य सोनाली के ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। टीम ने परिजनों को फार्म हाउस पर बुलाया।

यशोधरा के गनमैन उसे स्कूल से लेकर फार्म हाउस पर पहुंचे। सबसे पहले टीम के सदस्यों ने सोनाली के भाई रिंकू और वतन के बयान दर्ज किए। इसके बाद उनकी मां से बातचीत की और गोवा से सोनाली से फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने सोनाली की बेटी यशोधरा से पूछा कि आखिरी बार सोनाली से कब बात हुई थी और क्या बात हुई थी। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने सोनाली की हत्या के मामले में किस-किस पर शक है इस बारे में भी पूछताछ की। वहीं, परिजनों ने सीबीआई टीम को सुधीर सांगवान के सोनाली के साथ जुड़ने से लेकर गोवा जाने तक जानकारी दी। सुधीर सांगवान का परिजनों के साथ क्या बर्ताव था इस बारे में भी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें