फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला: बीए का छात्र रुपये के लालच में लिंक करता था शेयर, सीबीआई ने नोटिस किया जारी

Wed, 17 Nov 2021 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/बालसमंद(हरियाणा)

सार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने आरोपी सत्कार को नोटिस जारी कर 22 को जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया है। सीबीआई ने हिसार के बासड़ा और फतेहाबाद के नहला निवासी दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बासड़ा गांव के आरोपी सत्कार के परिवार के मोबाइल फोन व बैंक खातों को भी जांचा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने हरियाणा के हिसार के बासड़ा और फतेहाबाद के नहला निवासी दो युवकों के खिलाफ साजिश की धारा और आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है। सीबीआई ने बासड़ा गांव निवासी सत्कार को नोटिस जारी कर 22 नवंबर को जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा टीम ने सत्कार के घर से एक मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व एटीएम कार्ड जब्त किया है। 

विज्ञापन


आरोपी बीए का छात्र, रुपये के लालच में लिंक करता था शेयर
सीबीआई के समक्ष सत्कार ने कुबूला है कि उसने एक वेबसाइट पर आईडी बनाई हुई है। जिस पर पोर्नोग्राफी से जुड़े लिंक मिलते हैं। वह रुपये कमाने के लिए इन लिंक को आगे शेयर करता था। उसने बताया कि करीब पांच महीने से वह वेबसाइट चला रहा था और करीब 50 हजार रुपये कमा चुका था। वह बीए का छात्र है और उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम ने आरोपी के परिवार वालों के मोबाइल और बैंक खाते की भी जांच की है। वहीं टीम ने सरसाना गांव में भी युवक से पूछताछ की है।

सत्कार के मोबाइल में तीन व्हाट्सएप अकाउंट भी चल रहे थे
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दिल्ली से इंस्पेक्टर डीसी यादव, इंस्पेक्टर संजीव चंद्र व सोमन बैनर्जी की टीम ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे हिसार के अलग-अलग एरिया में कार्रवाई की थी। कार्रवाई देर शाम करीब आठ बजे तक चली थी। सत्कार के फोन में टीम को सोशल मीडिया पर चार ग्रुप की जानकारी मिली है, सत्कार के मोबाइल में तीन व्हाट्सएप ग्रुप अकाउंट चलते मिले हैं। जिनमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिंक शेयर किए जाते थे। मोबाइल के जिन आईपी एड्रेस से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो व फोटो आगे शेयर किए गए थे। सत्कार और नहला दोनों के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी और इस मामले में छानबीन की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें