फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: छेड़छाड़ पीड़िता से जांच के नाम पर स्पेशल पार्टी और 2 हजार रुपये मांगने का आरोप, एएसआई पर केस दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार आजाद नगर थाने में तैनात एएसआई रामसिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छेड़छाड़ पीड़िता से जांच के नाम पर स्पेशल पार्टी और 2 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के आजाद नगर थाने में तैनात एएसआई रामसिंह के खिलाफ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें तीन साल तक की कैद व जुर्माने का प्रावधान है। आरोपी एएसआई राम सिंह ने छेड़छाड़ पीड़िता से उसके केस की जांच करने के बदले में स्पेशल पार्टी व दो हजार रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी थी। 

विज्ञापन


मंगाली चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती ने बताया कि उसने मंगाली चौकी में छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। शिकायत की जांच करने के एवज में एएसआई राम सिंह ने उसके नंबर पर फोन करके  स्पेशल पार्टी देने की बात कही। जब पीड़िता ने उससे कहा कि पार्टी के नाम मिठाई भेजने की बात कही तो रामसिंह ने कहा कि मिठाई के अलावा विशेष पार्टी होती है, उसे वह पार्टी चाहिए।

यह मामला मीडिया में आने के बाद इसकी जांच शुरू हुई। इसके कुछ दिन बाद एएसआई राम सिंह किसी दूसरे केस की जांच के लिए पीड़िता के गांव गया तो वहां पर पीड़िता कपड़े धो रही थी। राम सिंह ने उसके पास आकर कहा कि तुम विशेष पार्टी तो दे नहीं रही हो, अगर तुम्हारे केस में आरोपी दीपक को गिरफ्तार करवाना है तो 2 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस बारे में युवती ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर एएसआई राम सिंह के खिलाफ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें