फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास चार घरों में लाखों की चोरी

Thu, 19 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित गांव ककराला में मंगलवार रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चार घरों के ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान सहित लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। वारदात के दौरान ग्रामीण जागे तो चोर भागकर पास के ही एक खेत में घुस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में ही सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और लोगों को धमकाकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन


गांव ककराला में चरण सिंह और कर्ण सिंह शादी में गये हुए थे। रात करीब दो बजे करीब आधा दर्जन बदमाश कर्ण सिंह के मकान में घुसे। उन्होंने घर का ताला तोड़कर उसमे रखे बक्सों के ताले तोड़ डाले। उन्होंने चांदी के जेवर, बर्तन कपड़ा और अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद चरण सिंह के मकान में रखे बक्सों के ताले तोड़कर चांदी का हसला, पाजेब, चांदी का हार और अन्य सामान निकाल लिया। इसके बाद चोर पड़ोसी रामचंद्र के घर में घुसे। यहां परिजन एक कमरे में सो रहे थे।

बदमाश दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर बक्सों के ताले तोड़े और उनमें रखी सोने की चेन, कुंडल, लौंग और चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव के ही सतबीर के मकान को निशाना बनाया गया। यहां बदमाशों ने सतबीर के मकान में रखे बक्सों के कुंडे तोड़कर 20 हजार रुपये नगदी और जेवर, कपड़ा चुरा लिये। इसी बीच, कुछ ग्रामीण जाग गए। लोगों को देख बदमाश चादरों में सामान समेटकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन वह पास ही खानपुर गांव के खेत में घुस गए।
विज्ञापन


इसके बाद रात में ही कुछ लोग थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। ग्रामीण रामचन्द्र, सतबीर, रेण सिंह, ओमप्रकाश, ललवा, मेहर सिंह, सरेश, पूर्ण सिंह, आदि का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद रात में पुलिस नहीं आई और उनसे सुबह आने की बात कहकर भगा दिया गया। इसके चलते सुबह दस बजे ग्रामीण फिर थाने पहुंचे और रोष जताया। इसके बाद ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर चोरी की घटनाओं की जांच की।

खेतों में कुछ कपड़े, बक्से मिले
 सुबह उठने पर कुछ ग्रामीणों ने खेत को खंगाला तो वहां कुछ कपड़े, चादर और ताले तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई फाली मिली। आभूषणों वाले डिब्बे खाली मिले। गांव वालों का कहना था कि यदि पुलिस रात में पहुंचती तो शायद कुछ बदमाश गिरफ्त में आ जाते। थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह ने ग्रामीणों का सहयोग न देने से इनकार किया और दावा किया कि पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर जांच की है। चोरों का जल्द पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

ग्रामीणों के संदेह पर एक को हिरासत में लिया
बदमाशों में एक पर संदेह होने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। कुछ ग्रामीणों ने खेत में दौड़ते समय एक बदमाश को पहचानने का दावा किया है। ग्रामीणों के संदेह पर ही पुलिस ने शामली जिले के गांव कच्ची गढ़ी निवासी आमिर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें