विजिलेंस को दी गई शिकायत में मनदीप ने बताया कि रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। उसने खुद को एडीएम कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि वह एचएयू में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 1लाख 20 हजार रुपये देने होंगे।
हिसार में विजिलेंस टीम ने एसडीएम कार्यालय में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण एचएयू में चपरासी लगवाने की एवज में रिश्वत ले रहा था। दोपहर को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में ब्यानाखेड़ा निवासी मनदीप ने विजिलेंस मे शिकायत दी थी।
विज्ञापन
खुद को एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी बता ले रहा था रुपये
विजिलेंस को दी गई शिकायत में मनदीप ने बताया कि रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। उसने खुद को एडीएम कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि वह एचएयू में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 1लाख 20 हजार रुपये देने होंगे। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर अभय के नेतृत्व में शिकाकायकर्ता को पाउडर लगे हुए 20 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने वाले ने मनदीप को एसडीएम कार्यालय के पास बुलाया। जैसे ही उस रुपये दिए तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उसकी एसडीएम कार्यालय में नियुक्ति नहीं है। आरोपी को दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा।