फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कार शोरूम संचालक से 25 लाख की रंगदारी मांगने का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Nov 2021 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी संजय को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में ऑटो मार्केट स्थित वेलकम कार डेकोर के संचालक विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीआईजी बलवान सिंह राणा ने पत्रकारवार्ता कर दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के नेतृत्व में हिसार सीआईए ने मिर्जापुर गांव निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मिर्जापुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपा भी शामिल है। प्रदीप की गिरफ्तारी अभी बाकी है। फिलहाल आरोपी संजय से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि संजय को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें