फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्चपुर कांड के चार आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद पुलिस की ओर से 2010 में हुए मिर्चपुर कांड के चार और दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांव मिर्चपुर निवासी प्रदीप, प्रदीप कुमार, पवन और संजय को गिरफ्तार किया है। चारों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मिर्चपुर चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोषियों से अन्य के बारे में भी पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि अप्रैल 2010 में वाल्मीकि बस्ती के घरों में आग लगाने और दो लोगों को जिंदा जला देने के मामले में 24 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आया था। फैसले में 33 लोगों को सजा सुनाई गई। 12 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके अलावा 12 दोषियों को दो-दो साल और नौ लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई थी। मिर्चपुर कांड के फरार दोषियों में चार लोग और गिरफ्तार होने बाकी हैं। इनमें से दो को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि एक दोषी को दो साल और एक दोषी को एक साल की सजा अदालत द्वारा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें