फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के लैब हेल्पर की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। एचएयू में लैब हेल्पर अजय की आत्महत्या मामले में रेलवे पुलिस ने उसके पिता सत्यवान की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी उकलाना वासी भतेरी उर्फ रितू, उसके पिता कृष्ण, उसकी मां सुनीता, भाई पवन व दो अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गंगवा वासी सत्यवान ने बताया कि उनका बेटा एचएयू में लैब हेल्पर कार्यरत था। उन्होंने अपने बेटे अजय की शादी 7 जून 2017 को उकलाना वासी भतेरी उर्फ रितू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अजय को उसकी पत्नी और उसके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी उसे बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसके लिए वह कई बार पुलिस में व महिला आयोग में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा चुकी है। आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपये व संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रहे थे। इस बात को लेकर अजय पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने 18 नवंबर को राजगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुुुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें