फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर बना रहा था भाभी पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव, भाई ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बालसमंद रोड की प्रोफेसर कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती के 40 वर्षीय राधेश्याम ने अपने छोटे भाई की हरकतों से तंग होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक का छोटा भाई विक्रम उर्फ विक्की उसकी पत्नी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने नामजद पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। राधेश्याम ने सोमवार को जहरीला पदार्थ पी लिया था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सोनू ने बयान दिए कि उनकी शादी 20 पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। उसका देवर विक्रम छह महीने से उसे तंग करता आ रहा है। वह उस पर बुरी नजर रखता था और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मैंने यह बात पति को बताई थी। पति ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। देवर की हरकत बढ़ती गई। वह समझाने पर मारपीट और मारने पर उतारू हो जाता। उसका पति राधेश्याम विक्रम की घटिया हरकतों से कुछ दिन से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का जिम्मेदार उसका देवर विक्रम है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया। एचएयू चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि नामजद विक्रम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें