अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने टोहाना एरिया की 22 वर्षीय युवती से रेप के केस में फतेहाबाद के गांव रामसरा के सतबीर सिंह को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे फिर से जेल भेज दिया गया। युवती ने बताया कि वह बाद में शहर के कृष्णा नगर में रहने लगी। उसने 16 नवंबर 2017 को महिला थाना में फिर शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को सिरसा के कालांवाली के यूनियन बैंक में छापा मारकर 22 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
महिला थाना पुलिस ने रामसरा गांव के 47 वर्षीय सतबीर सिंह के खिलाफ 27 जून 2017 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया था। टोहाना एरिया की 22 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सतबीर सिंह पांच साल पहले उनके गांव के पास के एक बैंक में क्लर्क लगा था। वह खाता खुलवाने गई थी और सतबीर सिंह से मुलाकात हो गई थी। उसने तब बताया था कि मेरी उच्च अधिकारियों तक पहुंच है। वह उसे बैंक में नौकरी लगवा सकता है। तुम्हें एक दिन हिसार चलना होगा। वह उसके झांसे में आ गई थी। वह पांच साल पहले अधिकारियों से मिलाने की बात कहकर मुझे हिसार के एक होटल में लाया था। उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और आरोपी ने उसके साथ रेप कर अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। आरोपी उस मामले में हाईकोर्ट जा पहुंचा था। उसकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई थी। जो फरवरी माह में खारिज हो गई।
समझौता करने के बहाने फिर किया दुष्कर्म
युवती बाद में शहर के कृष्णा नगर में रहने लगी। उसने 16 नवंबर 2017 को महिला थाना में फिर शिकायत दी थी। उसने कहा था कि सतबीर 11 नवंबर को समझौता करने के बहाने अपने एक दोस्त के साथ रात को आया। उसने रात को उसके कमरे में घुसकर फिर रेप किया और उसके दोस्त ने छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया था। पुलिस को पता चला था कि सतबीर कालांवाली के यूनियन बैंक में तैनात है। एसआई मेवा रानी की टीम ने वहां 22 दिसंबर को छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
रेप के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस, पूछताछ के बाद फिर भेजा जेल