फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रोहतक की महिला से दो साल से कर रहा था रेप, केस दर्ज....

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस ने रोहतक के एक मोहल्ला की 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर रोहतक के ही सोनू नामक युवक के खिलाफ रेप की जीरो एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता फिलहाल हिसार के एक आश्रम में रह रही है। पुलिस ने जीरो एफआईआर रोहतक के महिला थाना में स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के एक मोहल्ले की 37 साल की एक महिला कुछ दिनों से हिसार के एक आश्रम में रह रही है। वह मंगलवार को महिला थाना में पहुंची। उसने पड़ोसी युवक सोनू के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने बताया कि वह रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। उसकी मुलाकात मोहल्ले के सोनू नामक युवक से हो गई थी। उसके कहने पर उसने उसे उसी अस्पताल में नौकरी दिला दी। मेरा पति से मनमुटाव चल रहा था। सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल पहले रोहतक में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर वह शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। वह तीन दिन पहले उसके साथ हिसार आया और उसे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। मैंने यहां एक आश्रम में शरण ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि रोहतक की महिला की शिकायत पर वहां के सोनू नामक युवक के खिलाफ रेेप की जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर रोहतक के महिला थाना में भेज दी है। अब रोहतक पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


रोहतक की महिला ने युवक पर लगाया दो साल तक रेप करने का आरोप
हिसार के आश्रम में रह रही है पीड़ित महिला, जीरो एफआईआर रोहतक के थाना में भेजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें