फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला मोबाइल फोनों का जखीरा

Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जेल में मिला मोबाइल फोनों का जखीरा - फोटो : bureau
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नंबर वन में फोनों का जखीरा मिला है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल सेंट्रल जेल नंबर वन में बदलकर फिर आए अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया के वहां कदम रखते ही मोबाइल फोन मिलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


दो दिनों में बंदियों ने मोबाइल फोन जेल परिसर में फेंक दिए। दहिया पहले भी इस जेल में रह चुके हैं। प्रशासन ने राजगढ़ रोड जेल और टाउन पार्क के पास की जेल के अधीक्षकों को आपस में एक-दूसरे के स्थान पर बदल दिया था। दहिया को सख्त अफसर माना जाता है। हालांकि जेल में मोबाइल मिलने का मामला पुलिस में दर्ज नहीं कराया गया है।

शमशेर सिंह दहिया ने टाउन पार्क के पास जेल में शुक्रवार दोपहर को तीन बजे के करीब ज्वाइन किया था। उसी दिन बंदी करीब 35 मोबाइल फोन दीवारों के पास या अन्य जगहों पर फेंक गए। यही क्रम अगले दिन हुआ। इसी तरह करीब 25 मोबाइल फोन दीवारों या अन्य जगहों के पास मिले।
विज्ञापन


दहिया से पहले यहां सुरेंद्र गोदारा अधीक्षक थे। पुलिस के पास पहले भी शिकायतें आई हैं कि जेल से बदमाश फोन कर वारदात कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मंगाली के छोटिया ने जेल से ही फोन पर सीसवाला के अंकित को संदीप डूडी को उड़ाने का आदेश दिया था, मगर गोलियां चलाने के बावजूद वह बच गया था। सिविल लाइन प्रभारी सतबीर सैनी का कहना है कि जेल में मोबाइल फोन मिलने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें