फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से 32 किलो सुल्फा लेकर आए दो आरोपी गाड़ी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
32 किलो सुल्फा और गाड़ी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार। नेपाल से 32 किलो सुल्फा लेकर आए दो आरोपियों को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हांसी के बीड़ फार्म निवासी रामसिंह व अनिल के पास से साढ़े चार लाख कीमत का सुल्फा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को सीआईए प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ गांव खरड़ अलीपुर में मौजूद थे। उन्होने शक के आधार पर एक रिट्ज गाड़ी को रुकवाया। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपी रामसिंह व अनिल के पास से गाड़ी में से कुल 32 किलो सुल्फा बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि वह 4 लाख रुपये में सुल्फा नेपाल से खरीदकर लाए हैं। उनको यह सुल्फा हिसार व हांसी क्षेत्र में सप्लाई करना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ नशा तस्करी अधिनियम का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी कि वह इतनी बड़ी मात्रा में सुल्फा कहां-कहां सप्लाई करने जा रहे थे तथा कितने सालों से इस कारोबार में शामिल हैं। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि इस नशा तस्करी के धंधे में इन लोगों ने कितनी संपत्ति अर्जित की है ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंच कर पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें