फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मर्डर के बाद दोनों गैंगस्टर पहुंचे जेल ,अब गैंगवार पर लगेगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
झज्जर में विनोद काणा और उसके साथी गिरफ्तार होने के बाद हिसार जिला में गैंगवार पर ब्रेक लग जाएगा। हिसार ही नहीं प्रदेश में सबसे बड़ी दो गैंग के गैंगस्टर आपसी दुश्मनी में लगातार एक दूसरे के साथियों को मारते जा रहे थे। अब तक दोनों गैंगस्टर का डायरेक्ट 16 मर्डर में नाम आया है। इसके अलावा लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, फिरौती व जान से मारने की धमकी देने जैसे मामले तो कई दर्जन हैं। अजीत थुराना पहले ही जेल में बंद है। इसके बाद अब विनोद काणा का ठिकाना भी जेल ही होगा। पुलिस दोनों गैंग का नेटवर्क पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी में है। इसी को लेकर पुलिस ने एक साथ झज्जर में काणा व उसके सात साथियों को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि इस गैंग से जुड़े और दूसरे युवाओं को भी पुलिस हर हाल में गिरफ्तार कर लेगी।
----------------------
क्राइम का ग्लैमर दिखा युवाओं को बना रहे थे मोहरा
दोनों गैंगस्टर युवाओं को क्राइम का गैलेमर दिखाकर उन्हें मोहरा बना रहे थे। दोनों मास्टरमाइंड पर्दे के पीछे से पूरी प्लानिंग करते और एक दूसरे अपने गुर्गों से एक दूसरे के साथियों को मरवा रहे थे। मर्डर करने के बाद गवाह को मारना इनका पहला टारगेट था। जितने भी मामले हुए अभी तक सभी गवाह को गैंग ने धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती, जेल का नेटवर्क भी तोड़े
दोनों गैग के सरगना जेल में बंद होने के बाद भी वैसे पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अगर पुलिस व जेल प्रशासन दोनों बदमाशों के जेल में बनने वाले नेटवर्क को भी तोड़ दे तो गैंगवार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

-------
गैंगस्टर विनोद काणा मोस्ट वांटेड विनोद उर्फ पानू पर दर्ज केस
1. 2011 में गांव थुराना निवासी राजा मास्टर की हत्या।
2. 2011 में पुलिस ने विनोद को लूट की योजना बनाते पकड़ा।
3.2012 में सेंट्रल जेल में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया ।
4. वर्ष 2014 मे करनाल निवासी एक व्यक्ति की हत्या।
5. वर्ष 2014 में पुष्पा कांप्लेक्स में बिट्टू पंडित की हत्या।
6. वर्ष 2014 में हिसार के आशु की हत्या।
7. वर्ष 2015 में करनाल जिले के गांव फूसगढ़ के नीरज की हत्या।
8. वर्ष 2015 में बरवाला में दुकानदार की गोली मारकर हत्या।
9. वर्ष 2015 में संदीप उर्फ बच्ची की अदालत परिसर में हत्या।
10. वर्ष 2016 में सोसी निवासी संदीप की गांव मुंढाल में हत्या।
11. वर्ष 2016 में टिंकू निवासी पेटवाड़ की उसके गांव में हत्या।
12. वर्ष 2016 में रामचंद्र निवासी बरवाला की पेट्रोल पंप पर हत्या।
13.2017 में मदनहेड़ी में बिट्टू थुराना व संदीप की हत्या।
14. वर्ष 2015 में बालसमंद में संदीप की हत्या ।
15. वर्ष 2016 में सोनीपत के ईश्वर नामक व्यक्ति की हत्या।
16. वर्ष 2016 में राजू सेठी की गुरुग्राम पेट्रोल पंप पर हत्या।
17. वर्ष 2015 में सुरेंद्र फौजी झज्जर पर कातिलाना हमला।
18. वर्ष 2016 में ललित को जान से मारने की धमकी दी।
19. वर्ष 2016 में राजा निवासी हिसार को जान से मारने की धमकी।
20. वर्ष 2016 में सुचेंद्र निवासी को जान से मारने की धमकी।
21. वर्ष 2016 में होटल के संचालक को जान से मारने की धमकी ।
22. 2016 में बद्री निवासी बालसमंद को जान से मारने कीधमकी।
23. 2016 में दिनेश बालसमंद को जान से मारने की धमकी।
24. वर्ष 2017 में रवि बालसमंद के पेट्रोल पंप पर एक करोड़ की रंगदारी के लिए उसके पेट्रोल पंप पर फायरिंग की।
--------------------------------
गैंगस्टर अजीत थुराना की हिस्ट्री शीट
- 6 अक्टूबर 2007 को थाना नारनौंद मे अजीत ने गाव थुराना में बिट्टू राजा के साथ मिलकर कुलदीप पर जानलेवा हमला किया था।
- 17 दिसंबर 2009 को थाना नारनौंद में अजीत ने इनामी बदमाश विनोद काना को बिट्टू और राजा के साथ मिलकर चोट मारी। काना की नुकीले हथियार से आंख फोड़ दी थी।
- 8 जून 2012 को थाना उचाना, जींद में राजू व सुरेंद्र केरा के साथ मिलकर उचाना मंडी में एक आढ़ती की हत्या की थी।
- 10 अगस्त 2014 को शराब ठेकेदार राधे गुर्जर को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

16 मर्डर के बाद दोनों गैंगस्टर पहुंचे सलाखों के पीछे, अब गैंगवार पर लगेगा ब्रेक
- जेल में रहने के बाद टूट जाएगा नेटवर्क भी
- दोनों करवा चुके हैं एक दूसरे की गैंग के बड़े बदमाशों की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें