फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के सामने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डीएन कॉलेज के सामने बीए सेकंड ईयर की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार युवकों को दुर्गा शक्ति टीम ने काबू कर लिया। छात्रा ने इस बारे में सात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने व उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह डीएन कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर जाने के लिए निकली थी। तभी चार बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने उन पर अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। काफी देर तक वह उनको बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब वह कॉलेज के हॉस्टल गेट के पास पहुंची तो एक लड़के ने बाइक से उतरकर उसका हाथ पकड़ लिया। लड़के की इस हरकत के बाद छात्रा ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बाइक से तीन और लड़के उतरकर आ गए। छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धक्का-मुक्की करने लगे। गांव किनाला का अमित कुमार बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो। गुस्साए युवकों ने अमित कुमार को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में छात्रा की शिकायत पर बच्ची, अमन, राहुल, गजेंद्र, सुनील, आशीष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में तैनात दुर्गा शक्ति टीम को हॉस्टल के गेट के पास एक छात्रा से छेड़छाड़ करने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत कार्यवाई करते हुए मौके से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
-सुनीता शर्मा, दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें