फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नशे की ओवरडोज से 27 वर्षीय युवक की मौत, छोटी दिवाली वाले दिन मृत हालत में मिला था

Tue, 25 Oct 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

युवक छोटी दिवाली वाले दिन कुम्हार धर्मशाला के बाहर मृत हालत में मिला था। इससे पहले नशे की ओवरडोज के कारण 9 जुलाई को भी कोहली निवासी सचिन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में नशे की ओवरडोज से शहर के टिब्बा दानाशेर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार का शव छोटी दिवाली वाले दिन कुम्हार धर्मशाला के बाहर बनी दुकानों के बरामदे में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टिब्बा दानाशेर क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय राकेश कबाड़ का काम करता था। 23 अक्तूबर को राकेश का शव कुम्हार धर्मशाला के बाहर बनी दुकानों के बाहर मिला था। पहचान न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को मृतक की पहचान होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया।

जिसमें खुलासा हुआ कि नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। नशे की आदत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहती है। परिजनों ने बताया कि राकेश काफी समय से नशे का सेवन करता आ रहा है।
विज्ञापन


वह शराब और चिट्टे का नशा करता था। बता दें नशे की ओवरडोज के कारण 9 जुलाई को कोहली निवासी सचिन की मौत हो गई थी। ऋषि नगर स्थित एक निजी अस्पताल के शौचालय में उसका शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें