फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम दस्ते ने छह मिनट के आपरेशन में ध्वस्त कर दी छह अवैध दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में गुजरी महल के प्रतिबंधित 100 मीटर एरिया में बनी अवैध छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया। दुकान मालिक ने इसका विरोध नहीं किया। बल्कि दुकान मालिक अपने मोबाइल से निर्माण ध्वस्त होने की वीडियो बनाता रहा।
निगम के दस्ते ने मात्र छह मिनट के ऑपरेशन में अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को ढहा दिया। छह मिनट में दुकानों को मलबे के ढेर में बदल दिया। दुुकानों को तोड़ने के लिए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। निगम अधिकारियों की टीम ने इस कार्रवाई के ड्यूूूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एचके गुप्ता की निगरानी में दुकानें गिराने कार्य को अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन


कार्रवाई एक नजर में
- सुबह 11 करीब बजे दुकानों पर लगी शटरिंग हटाने का काम शुरू हुआ।
- दोपहर साढ़े 12 बजे निगम कार्यालय से अधिकारियों की टीम रवाना।
- दोपहर 1 बजे से निगम टीम अस्पताल के पास पुलिस बल का इंतजार करती रही।
- दोपहर 2 बजे अधिकारियों की टीम दुकानों की ओर बढ़ी।
- 2 बजकर 4 मिनट पर दुकानों पर पहला पीला पंजा शुरू।
- 2 बजकर 10 मिनट पर अधिकारियों ने दुकानों को मलबे के रूप में बदल दिया।

ये है पूरा मामला
चार मार्च को मीडिया के माध्यम से ये मामला अधिकारियों के संज्ञान मेेेें आया था। गुजरी महल के प्रतिबंधित 100 मीटर एरिया में टेंट की आड़ में छह दुकानों का अवैध रूप से निर्माण हो रहा है। पुरातत्व अधिनियम के तहत किसी भी ऐतिहासिक इमारत के 100 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य करना अवैध है। निगम अधिकारियों ने 5 मार्च को दुकान मालिक को तीन दिन में दुकान गिराने का नोटिस दिया। दुकानदार मालिक ने दुकानें नहीं हटाई। 8 मार्च को निगम एक्सईएन विवेक गिल ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल को दुुकानें गिराने का नोटिस जारी किया। इस मामले में दुकानदार विकास जैन के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ। शुक्रवार को दोपहर दो बजे निगम व जिला प्रशासन अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इन अवैध छह दुुकानों को तोड़ दिया।

वीडियोग्राफी भी करवाई गई
निगम अधिकारियों ने दुकान तोड़ने की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई। दुुकान के मालिक ने भी इस पूरे मामले की वीडियो बनाई। दुकानदारों की और से किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया गया।

ये रहे मौजूद
दुकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एचके गुप्ता, एमई अमित कौशिक, एमई प्रवीन कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील लांबा सहित भारी पुलिसबल तैनात था।

वर्जन
नियमों के विपरित बन रही दुकानों को निगम अधिकारियों ने ध्वस्त किया है। अवैध निर्माण कार्यों पर इस तरह निगम उचित कानूनी कार्रवाई करता रहेगा। कानून से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस प्रकार की कारवाई निगम की ओर से जारी रहेेगी।
विज्ञापन

- जयबीर सिहं यादव, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम।

वर्जन
हमारे पास केवल छह दुकानों को गिराने के आदेश थे। दूसरी दुकानों के बारे में आदेश नहीं हैं। निगम की ओर से दूसरी दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का समय पूरा होने के बाद निगम उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
- एचके गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट , हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें