फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बस से टकराई, दो भाइयों और पिता समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर दुर्जनपुर फ्लाईओवर पर बुधवार को फतेहाबाद की ओर से तेज गति में आ रही कार का पिछला टायर फट गया जिससे कार दीवार से रगड़ा खाकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर रोडवेज की बस से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो शव कार में फंस गए और दो सड़क पर आ गिरे। इनमें से एक की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पांचवां शव उछलकर पुल से नीचे करीब 40 फुट दूर जाकर जमीन पर गिरा। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस भीषण हादसे में फतेहाबाद की काठमंडी निवासी कारपेंटर ओमप्रकाश जांगड़ा (60), उनके बेटे प्रवीण (30), राधेश्याम (25), भाई रघुबीर सिंह (45) और पड़ोसी एवं चालक विकास सुथार (19) की मौत हो गई। हादसे के शिकार सभी लोग फतेहाबाद की काठमंडी में फर्नीचर का काम करते थे। इसके अलावा बस में सवार 11 लोग घायल हो गए। फतेहाबाद की काठमंडी निवासी वेदप्रकाश सुथार ने बताया कि उनके पड़ोसी ओमप्रकाश को हार्ट की प्रॉब्लम होने के बाद बुधवार सुबह मेरे बेटे विकास को होंडा सिटी कार में लेकर हिसार जा रहे थे।
विज्ञापन

हिसार काजला धाम मोड़ के पास दोपहर करीब पौने एक बजे कार का कंडक्टर साइड का पिछला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर डिवाइडर पार कर पलटते हुए दूसरी तरफ सामने से आ रही रोडवेज बस से जा टकराई। बस हिसार से सिरसा जा रही थी। कार बस से टकराकर दूसरी दीवार से जा टकराई जिससे कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई और बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में शांतिनगर की पुष्पा, जवाहर नगर का रामकुमार, मुंबई का अनिल मिश्रा, बहबलपुर का शीशपाल और शिवनगर का नानक चंद व विद्या देवी को यहां नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। अन्य घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस में भेेजा गया।
-------------
मदद की बजाय हादसे की फोटो खींचने लगे लोग
टोल कंपनी कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि हादसे के बाद वहां काफी संख्या में वाहन रुक गए। लोग उतरकर कार और शवों को देखने लगे। किसी ने भी यह नहीं जांचा कि कोई जीवित है या नहीं। कुछ लोग मोबाइल से हादसे के फोटो खींचने लगे। सूचना मिलने पर 10 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भिजवाए और कार को क्रेन की सहायता से मौके से हटवाया। उसके बाद टोल कंपनी कर्मियों ने वहां सफाई कर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन

दो घंटे तक पुल को रखा बंद, साथ से गुजारे वाहन
हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी मोहम्मद जमाल और अग्रोहा थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के बाद हिसार से फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को पुल पर नहीं चढ़ने दिया। पुलिस ने पुल के साथ से वाहन गुजारे। शवों और कार को कब्जे लेने के बाद रास्ता साफ होने पर करीब दो घंटे बाद दोबारा वाहन से पुल से गुजरने दिए। बाद में शवों का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें