फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबड़ा में रामपाल का साहित्य बांटने के मामले में स्वैट कमांडो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला।
विज्ञापन

गांव पाबड़ा में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के अनुयायियों के साहित्य बांटने के मामले में पुलिस ने हरियाणा पुलिस में कार्यरत हवलदार सतपाल को गिरफ्तार किया है। सतपाल को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला पिछले साल 12 जुलाई का है।
गांव दबलैण निवासी सतपाल पिछले कई दिनों से जींद के अर्बन एस्टेट में रह रहा है। वहीं वह फिलहाल पंचकूला में स्वैट कमांडो की ड्यूटी कर रहा था। पुलिस के अनुसार मामले के बाद वह पुलिस की कार्रवाई में शामिल तफ्तीश था। 12 जुलाई 2016 को रामपाल के अनुयायी गांव पाबड़ा में एक गाड़ी में रखी पुस्तकें ग्रामीणों को बांट रहे थे। अभी कुछ किताबें ही ये लोग बांट पाए थे कि सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के छह लोग हुए थे गिरफ्तार
किताबें बांटने के आरोप में गांव पाबड़ा निवासी रामफल, गोरछी निवासी बलबीर, करौंथा निवासी बलवान, कलानौर निवासी संतोष और सोनू, मोखरा निवासी मेशड़, रोहतक की सरोज और ममता को गिरफ्तार किया था, जबकि पांच अन्य लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें भी काबू कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह ने बताया कि पुलिस में कार्यरत हवलदार सतपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें