फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन में रह रही शादीशुदा युवती के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। उपमंडल के एक गांव के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक गांव की पहले से शादीशुदा युवती को नशीली दवाई पिलाकर दुष्कर्म, छेड़छाड़ व बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिव इन रिलेशन में उसे अपने साथ गांव लाए युवक के अलावा उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया, जबकि अन्य लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पूरे प्रकरण में सुखबीर की मां ने भी आरोपियों का साथ दिया और उसे बंधक बनाए रखा। किसी तरह युवती आरोपियों को चकमा देकर महिला थाने पहुंची और पुलिस के समक्ष आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने उसकी मुलाकात कुछ दिन पहले ही सिवानी उपमंडल के एक गांव के युवक सुखबीर के साथ हुई थी। पहले से शादीशुदा युवती कोर्ट के माध्यम से गत 23 मार्च को सुखबीर के साथ लिव इन रिलेशन में उसके गांव में रहने लगी। 30 वर्षीय महिला के मुताबिक 15-20 दिनों तक तो सुखबीर ने उसे ठीक से रखा, लेकिन उसके बाद उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आना शुरू हो गया। सुखबीर ने उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक उसे खाने के साथ नशीली दवाई दी जाने लगी और इस दौरान सुखबीर व उसके दोस्त दिलबाग पिलानिया ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि सुखबीर की मां कमला भी आरोपियों का साथ देती रही। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे बंधक बनाए रखा। युवती का आरोप है कि सुखबीर के भाई संदीप, गांव के अनिल और सौरभ ने मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और छेड़छाड़ भी की। युवती का आरोप है कि 14 मई को आरोपी उसे सिवानी अदालत में लेकर आए और कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा कर वापस गांव ले गए। 18 मई को वह आरोपियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गई। आरोपियों के डर से वह अपने घर भी नहीं गई और इधर-उधर घूमती रही। बाद में वह महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

युवती की शिकायत के बाद सुखबीर व दिलबाग के खिलाफ दुष्कर्म, संदीप, अनिल व सौरभ के खिलाफ छेड़छाड़ और सुखबीर की मां कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई बबीता, जांच अधिकारी, महिला थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें