फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने जहर निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवाला। शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 22 वर्षीय मृतका सोनपति के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने सोनपति के पिता सूरजमल के बयान पर जिला जींद के गांव बेलरखां निवासी मृतका के पति सुरेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव पाबड़ा निवासी सूरजमल ने कहा है कि करीबन दो वर्ष पहले उसकी बेटी सोनपति की शादी सुरेंद्र से हुई थी। विवाह के कुछ दिन के बाद से ही सोनपति का पति सुरेंद्र शराब के नशे में उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह कई बार अपने मायके गांव पाबड़ा भी आई, लेकिन पंचायतों के कारण ससुराल लौट गई, लेकिन सुरेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सोनपति पांच माह पहले फिर से पाबड़ा आ गई। इसी बीच शुक्रवार को सोनपति ने खेत में रखे स्प्रे का सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें