फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल पर हत्या केस में तीन पुलिस कर्मियों ने दी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे अजय पराशर की अदालत ने सेंट्रल जेल वन में बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मुकदमे के पार्ट टू और हत्या के दोनों मुकदमों में सुनवाई की। हत्या के मुकदमा नंबर 429 में तीन पुलिस वालों ने गवाही दी। बाद में अगली तारीख 12 मार्च निर्धारित कर दी गई।
बरवाला के हत्या के 429 नंबर मुकदमे में सोमवार को जेल वन में सुनवाई हुई। अदालत में एएसआई बिजेंद्र व धर्मबीर और रिटायर्ड एसआई राजपाल सिंह ने गवाही दी। इंस्पेक्टर सुमित कुमार और हवलदार भूपसिंह आ नहीं सके। उनकी गवाही अगली तारीख पर होगी। इस मुकदमे में रामपाल समेत 15 आरोपी हैं। रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। अदालत ने मुकदमे की अगली तारीख 12 मार्च निर्धारित कर दी। इसके अलावा अदालत में हत्या के मुकदमा नंबर 430 में भी सुनवाई हुई। इस मुकदमे में डिफेंस के तीन गवाह बुलाए थे। सिविल अस्पताल के डॉ. विमल जैन, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के एक क्लर्क और बरवाला थाना के एमएचसी नसीब की गवाही होनी थी। नसीब सिंह गवाही संबंधी रोजनामचा नहीं ला पाए और डॉ. जैन पहुंच नहीं सके। उनको अगली पेशी पर बुलाया है। क्लर्क ने रिकॉर्ड पेश किया। इस मुकदमे में रामपाल समेत 14 आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
देशद्रोह के पार्ट टू मुकदमे में सुनवाई 23 अप्रैल को
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मुकदमा नंबर टू में भी सोमवार को सुनवाई हुई। इस मुकदमे में 25 आरोपी हैं। ये वे आरोपी हैं जो बाद में गिरफ्तार हुए थे। अदालत ने आरोपियों की हाजिरी लगाकर अगली तारीख 23 अप्रैल निर्धारित कर दी। देशद्रोह का मुख्य मुकदमा अलग से विचाराधीन है। उस मुकदमे में रामपाल समेत करीब 900 आरोपी हैं।

रामपाल पर हत्या केस में तीन पुलिस कर्मियों ने दी गवाही
कई गवाह नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 12 को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें