फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू मॉडल टाउन के मकान के गेट का शीशा तोड़कर चुराया लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन के एक सूने घर के गेट का शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे और एक लैपटॉप चुरा ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने आंगन में खड़ी कार का शीशा और हैंडल तोड़ डाले। मगर कार में उनको कुछ नहीं मिला। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राइवेट जॉब करने वाले संदीप सिंह शुक्रवार को मकान को ताला लगाकर कैथल में अपने घर चले गए थे। उसी रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर कार का शीशा और हैंडल तोड़ डाले। उनको कार में कुछ नहीं मिला। फिर चोरों ने मकान के गेट का शीशा तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने वहां अलमारी को क्षतिग्रस्त किया। फिर वे लैपटॉप चुराकर वापस दीवार फांदकर फरार हो गए। मेनगेट को बाहर से ताला लगा होने के कारण पड़ोसियों को चोरी का अंदेशा नहीं हुआ। संदीप रविवार को लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो उनको माजरा समझ आया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। हेड कांस्टेबल शेरसिंह ने टीम समेत मौके पर पहुंचकर जांच की। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें