फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला एरिया से लापता दसवीं कक्षा की दो छात्राएं पंजाब के मानसा में मिली हैं। परिजनों का आरोप है कि बरवाला थाना का एक एएसआई गैंगरेप के मुकदमे को दबाना चाहता है। परिजनों का आरोप है कि दोनों किशोरियों से गैंगरेप हुआ है और उनके हंगामा करने के बाद ही जांच अधिकारी ने किशोरियों की मेडिकल जांच कराई। वहीं पुलिस का कहना है कि बयान और मेडिकल की शनिवार को रिपोर्ट मिलेगी। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर लड़कियों के परिजनों ने सिविल अस्पताल में हंगामा भी किया।
एक आदमी ने कहा कि तीन युवक उसकी 15 वर्षीय भतीजी और उसकी सहेली का पीछा करते थे। तीनों में से एक युवक कुछ दिन पहले उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर एक घर में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की थी और उसके दोस्त ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली थी। वह और उसके दो दोस्त उसकी भतीजी को ब्लैकमेल करने लगे थे। मेरी भतीजी और उसकी सहेली 21 अक्तूबर को घर से स्कूल गई थी और फिर लापता हो गई। वे दोनों पंजाब के मानसा में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी भतीजी की सहेेली के एक जानकार ने साथियों के साथ वहां दोनों को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। वे दोनों भयभीत हैं। दूसरी तरफ बरवाला थाना प्रभारी गौरव शर्मा का कहना है कि जांच अधिकारी ने कोई कोताही नहीं बरती है। दोनों किशोरियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं और उनकी मेडिकल जांच कराई है। रिपोर्ट और बयान के तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

दो किशोरियों से गैंगरेप का आरोप लगा परिजनों का सिविल अस्पताल में हंगामा
--------------
पुलिस ने पांच दिन पहले गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, दोनों मानसा में मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें