फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसमंद के जनक को भी चेयरमैन ने बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद के जनक को भी चेयरमैन ने बुरी तरह पीटा
विज्ञापन

बालसमंद।
निजी स्कूल के चेयरमैन की पिटाई से घायल बालसमंद का एक बच्चा भी अस्पताल पहुंचा। जानकारी के अनुसार सात बच्चों की इस तरह पिटाई की गई थी। जिसमें शुक्रवार को सीसवाला का एक बच्चा सबसे पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था।
गांव बालसमंद निवासी जनक की माता सुनीता ने बताया कि जब उन्होंने सुबह अमर उजाला अख़बार पढ़ा तो उसमे रजत की पिटाई के मामले को पढ़ा। बच्चे जनक ने कहा कि मम्मी ये मेरे ही क्लास का छात्र है। हम तुरंत गाड़ी लेकर सीसवाला आए। रजत के अभिभावकों से बात करने के बाद अपने बच्चे को सीएचसी आर्यनगर में ले गए। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस को दे दी। सुनीता ने बताया उसका बेटा जनक डोभी गांव के निजी स्कूल का चौथी कक्षा का छात्र है। इन्हीं अपशब्दों को लेकर चेयरमैन ने बच्चों की बेरहमी से पिटाई की है। अभिभावक स्कूल चेयरमैन और प्राचार्य पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि पिछले वर्ष उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट के चलते चार ऑप्रेशन हो चुके हैं । इसी महीने एक ऑप्रेशन और होना है। स्कूल चेयरमैन को हम इस मामले से अवगत करा चुके है। हम स्कूल चेयरमैन पर क़ानूनी कार्रवाई चाहते हैं।
----------
वर्जन --------------
बालसमंद में समझौता हो गया है। सीसवाला में पंचायत भेज रखी है। समझौते के प्रयास जारी है। - भादर सिंह, चेयरमैन डोभी
------------
इस बारे में मुझसे कुछ ना पूछो। बच्चों के गलती ना स्वीकार करने पर एक के बाद एक चेेेन बनाकर मामला पूछा गया।- राजबीर सिंह, प्राचार्य डोभी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें