फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..सहकर्मी शिक्षक ने कार में शिक्षिका से की छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल में जेबीटी के साथ उसके सहकर्मी ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिक्षिका का कहना है कि वह बरवाला एरिया के एक गांव में सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। वह शहर की एक कॉलोनी में रहती है। स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने मेरे पति से कहा कि वह भी उक्त स्कूल में पढ़ाता है और उसने मेरे साथ गाड़ी में जाने की इजाजत मांगी। मेरे पति ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले मुझे पाइल्स का दर्द होने के कारण मैने गाड़ी टीचर को चलाने के लिए दी। वे स्कूल से वापस शहर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में बहबलपुर के पास टीचर ने गाड़ी रोक दी और छेड़खानी करने लगा। बाद में शिक्षिका ने घर आकर पति को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद टीचर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें