फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने राजथल के युवक से छह हजार में खरीदा था गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बरवाला पुलिस ने आधा किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार महिला बिमला उर्फ पीटो को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे यह गांजा छह हजार रुपये में राजथल के एक युवक ने दिया था। वह गुजारे के लिए नशा बेचने का यह काम कर रही थी।
विज्ञापन

एएसआई विनोद कुमार की टीम में शामिल महिला सिपाही मनमोहिनी ने मिनी कुंज कॉलोनी बरवाला निवासी महिला बिमला को तहसील दफ्तर टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें