फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को जलाकर मारने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ू व साली के घर पर रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे युवक की पेट्रोल डालकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। इस मामले में पत्नी अस्मिता व साली सुजीता भी आरोपी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिसार के रायपुर रोड स्थित धक्का बस्ती वासी हरपाल ने शहर थाना हांसी पुलिस को शिकायत दी थी कि मेरे पुत्र जोगिंद्र का पत्नी अस्मिता से पिछले तीन माह से अनबन चल रही थी। अस्मिता पति से लड़ झगड़कर हांसी के प्रेम नगर निवासी अपने बहन -बहनोई राजेश व समिता के घर चली गई थी।
हरपाल ने बताया कि 18 मई को उसका पुत्र जोगेंद्र अपनी पत्नी को मनाने के लिए प्रेम नगर में साली के घर आया गया था। रात्रि 8:30 बजे उसकी पुत्रवधू का फोन आया कि जोगेंद्र ने आग लगा ली है। जिसके बाद वे उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोगेंद्र को हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हरपाल ने बताया कि हांसी से अग्रोहा लाते समय उसके पुत्र जोगेंद्र ने उन्हें बताया कि उसके साढ़ू राजेश ने उसके हाथ पकड़ लिए, राजेश की पत्नी ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया तथा अस्मिता ने उसे आग लगा दी। हरपाल ने बताया कि एंबुलेंस में जोगेंद्र द्वारा दिए गए बयान की वीडियो उनके पास है। जिसे उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर राजेश, सुजीता व अस्मिता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी क्रम में हांसी सीआईए वन ने वीरवार को राजेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें